HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

ACB की कार्रवाई: पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

mayank Rajnish
nims
5 months ago
पटवारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

ACB की कार्रवाई

हैलो बीकानेर न्यूज़। आज मंगलवार को ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल युनिट बीकानेर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये श्री अकुंश कुमार राजस्व पटवारी पटवार हल्का 68 एलएनपी रिडमलसर तहसील पदमपुर जिला श्रीगंगानगर को परिवादी  के चक 68 एल.एन.पी. रिड़मलसर, तहसील पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर में स्थित मुरब्बा नंबर 35 तथा खाता संख्या 135 सयुंक्त खाते को खाता विभाजन करने के एवज में एक लाख रूपये की रिश्वत की मांग की गई एवं दौराने ट्रेप कार्यवाही प्रथम किश्त के रूप में 50,000 रूपये प्राप्त किये।

जिस पर पटवारी अंकुश कुमार को मौके पर रंगे हाथों पकडा जाकर रिश्वती राशि 50,000 रूपये (जिसमें 10,000 रूपये भारतीय मुद्रा व 40 हजार रूपये डमी नोट) जो आरोपी अंकुश कुमार  से बरामद किये गये।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी स्पेशल युनिट बीकानेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की चक 68 एल.एन.पी. रिड़मलसर, तहसील पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर में स्थित मुरब्बा नंबर 35 तथा खाता संख्या 135 के सयुंक्त खाता को खाता विभाजन व शुद्धिकरण करने के एवज में  आरोपी में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में ए.सी.बी. स्पेशल युनिट बीकानेर के आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक मय टीम के द्वारा मांग का सत्यापन करवाया जाकर आज  ट्रेप का आयोजन कर आरोपी को 50,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही जारी हैं।

एसीबी की महानिरिक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: