HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

पूनरासर हनुमान मेले के लिए बीकानेर से पैदल यात्री हुये रवाना, देखें वीडियो

11 months ago
पूनरासर हनुमान मेले के लिए बीकानेर से पैदल यात्री हुये रवाना, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर से 60 किलोमीटर दूर पूनरासर हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए बीकानेर से लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए कल पैदल, ऊट गाड़े या फिर किसी अन्य साधन से रवाना हुवे। कल की तरह आज भी लोग पूनरासर हनुमान मेले के लिए रवाना होंगे।

बीकानेर शहर को छोटी काशी से भी जाना जाता है क्यूकी यहाँ बारह महीनों धार्मिक आयोजन होते रहते है। भादवा माह में बीकानेर के लोग मेलों में पैदल जाते है जिसमें से जैसलमेर में स्थित बाबा रामदेव, कोलायात तहलील में स्थित सियाणा भैरुजी, कोडमदेसर भैरुजी और श्री डूंगरगढ़ तहसील में स्थित पूनरासर हनुमान मेले में लोग सर्वाधिक जाते है।

सरी डूंगरगढ़ के पूनरासर गांव में लगने वाले पूनरासर हनुमान मेले के लिए बीकानेर से आज पैदल यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। बाबा की जयकारे के साथ ही में गाड़ो में बैठे लोग पब्लिक पार्क स्थित बड़ा हनुमान मंदिर के दर्शन कर अपनी यह यात्रा आरंभ करते है।

रास्ते में अनेक सेवाओं का आनंद लेते हुये ये पैदल यात्री नौरंगदेसर गाव से कच्चे रास्ते मूड जाते है और वहाँ से पूनरासर गांव पहुँच कर बाबा के दर्शन करते है आप को बता दें की इस बार पूनरासर हनुमान जी का मेला 30 अगस्त को मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार कल भी बड़ी संख्या में पैदल यात्री पूनरासर के लिए रवाना होंगे।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: