HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

बीकानेर: एक विदेशी युवक को पुलिस ने पकड़ा, कई महीनों पहले वीजा पर आया था भारत, देखें वीडियो

4 months ago
एक विदेशी युवक को पुलिस ने पकड़ा,  कई महीनों पहले वीजा पर आया था भारत, देखें वीडियो

बीकानेर

हैलो बीकानेर। जिले के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र खाजूवाला में एक विदेशी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेशी युवक की पहचान डेनमार्क के नागरिक के रूप में हुई है। ये विदेशी युवक भारत सात माह पहले वैलिड वीजा पर भारत आया था।  

पुलिस पूछताछ करते समय कुछ सवालों के विदेशी युवक ने जवाब दिये उसके बाद वो चुप हो गया और पुलिस चौकी पहुचते ही रोने लग गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीर रूप से लेते हुये जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर भेज दिया। ताकि यह पता लगाया जा सके की यह विदेशी युवक प्रतिबंधित बॉर्डर क्षेत्र तक कैसे और क्यों पहुंचा है।     

बताया जा रहा है की यह विदेशी युवक खाजूवाला के हॉस्पिटल रोड पर बाजार में संदिग्ध हालातों में घूमते हुए देखा गया। चूंकि यह क्षेत्र बॉर्डर से सटे होने के कारण इस इलाके में आमतौर पर विदेशी नागरिकों का आना-जाना नहीं होता।  इस पर वहाँ के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विदेशी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने विदेशी युवक के को गिरफ्तार करते ही बीएसएफ और दूसरे सुरक्षा एजेंसियों को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। सभी ने विदेशी युवक से पूछताछ की और उसके सामान की पूरी तलाशी ली। हालांकि, गहन जांच के बाद भी उसके पास से कोई संदिग्ध या सामान बरामद नहीं हुआ है। फिर भी इस मामले की गहनता से जांच हो रही है।  

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: