HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

फायरिंग व फिरौती की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

1 year ago
फायरिंग व फिरौती की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने सोढा गैंग के 2 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 5 पिस्टल,एक मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस को पूछताछ में पता चला की सोढा गैंग के ये गुर्गे किसी की रैकी कर उस फाइरिंग करने व फिरौती वसूलने की फिराक में थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में की कार्रवाई के तहत मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस को दो व्यक्तियों के संदिग्ध होने की सूचना मिली। जिस पर थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये इस गैंग के सदस्य श्रवण सिंह सोढा निवासी बज्जु और राजेश तरड  निवासी खाजूवाला है।

दोनों बदमाशों पर प्रदेश के विभिन्न थानों में 25—25 मामले दर्ज है। इनमें श्रवण सिंह पर तस्करी के अनेक आरोप लग चुके हें। यह दोनों बदमाश गजनेर थाना इलाके में मारपीट करने की गंभीर वारदात में शामिल थे। ये दोनों हैरी बॉक्सर के साथ मिलकर बीकानेर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

इसके अलावा श्रवण सिंह गुजरात के अक्षरधाम में एक अपहरण के मामले में भी वांछित है। पुलिस ने इन तीनों के बीच हुई बातचीत और गतिविधियों के आधार पर मामला दर्ज किया है। जिसमें लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर,श्रवण और राजेश तर्ड पर संगठित अपराध व आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में हुआ मामला दर्ज कि या गया।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: