HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

“स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर छात्रनेता सम्मेलन कार्यक्रम का पोस्टर किया विमोचन

nims
9 months ago
“स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर छात्रनेता सम्मेलन कार्यक्रम का पोस्टर किया विमोचन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                        बीकानेर।  बीकानेर में आगामी 30 अगस्त को आयोजित “स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन” को लेकर प्रदेश छात्रनेता सम्मेलन कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन केन्द्रीय कानून मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल व बीकानेर जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने किया केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक राष्ट्र-एक चुनाव का विषय अब देश के मुख्य एजेंडे का हिस्सा बन चुका है यह विषय सिर्फ चुनावी खर्च और आचार संहिता तक सीमित नहीं है। यह देश की राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

जिलाध्यक्ष सायं पंचारिया ने कहा इस अभियान को व्यापक स्तर पर फैलाने के लिए आने वाले समय में छात्र प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से एक राष्ट्र-एक चुनाव की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस दौरान कार्यक्रम संभाग संयोजक मांगीलाल गोदारा, सुनिल मेघवाल, भुपेंद्र शर्मा,महेंद्र ढाका, गजेन्द्र सिंह भाटी,कान नाथ गोदारा, विक्रम सिंह सिसोदिया,राधै धायल, मानवेन्द्र सिंह, संतोष महाराज, श्यामसुंदर शर्मा, अर्जुन कड़वासरा,रत्न , विजय पाल कुकणा आदी छात्र नेता उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: