स्पोर्ट्स न्यूज़: बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग की तैयारियां जोरों पर, खिलाड़ियो में जबरदस्त उत्साह
स्पोर्ट्स न्यूज़
हैलो बीकानेर। शहर के पुष्करणा स्टेडियम में आगामी दिसंबर माह में बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता को लेकर बीकानेर के पुष्करणा समाज के क्रिकेट खिलाड़ियो में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस प्रतियोगिता की कमेटी द्वरा शहर के पुष्करणा समाज के गणमान्यों के हाथों प्रतियोगिता का लगातार पोस्टर विमोचन करवाया जा रहा है। कलदेश के ख्यातनाम ज्योतिषी ममू महाराज, कॉंग्रेस नेता व समाज सेवी संजय आचार्य, समाजसेवी शेखर आचार्य व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी किशन ओझा के हाथों पोस्टर विमोचन करवाया गया।

इस प्रतियोगता के आयोजकों ने बताया की प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेगी, उन टीमों और उसने मालिकों के नामों की जल्द घोषणा की जाएगी। फिलहाल इस प्रतियोगता में खेलने वाले खिलाड़ियो के ऑनलाइन फॉर्म निकाला गया। 208 खिलाड़ियों के खेलने के लिए लिए ऑनलाइन फॉर्म निकाला गया था। ताजा अपडेट के अनुसार लगभग 200 से उपर खिलाड़ियो ने फॉर्म भर दिये है।

इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 71 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा वही उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज 7100 रुपये, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बेस्टमैन को 4100 रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में के प्रत्येक मैच में मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को लोवर और टीशर्ट कमेटी द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में कुल 16 स्पोसररों द्वारा टीमें ऑक्शन द्वारा खरीदी जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ