HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

डॉ. अम्बेडकर जयंती पर जिला परिषद में आयोजित हुआ कार्यक्रम

4 months ago
डॉ. अम्बेडकर जयंती पर जिला परिषद में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बीकानेर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को जिला परिषद में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के बताए सिद्धांत 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और आगे बढ़ो' को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करने के लिए शिक्षा का प्रसार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

Image

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती प्रियंका तलानिया ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के मूल्यों को समझते हुए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए, जिससे समाज में समरसता और समानता कायम रह सके।

इस अवसर पर सुधीर सुरोलिया, महेश अजाड़ीवाल, मनीष पूनिया, ऋतुराज महला ,गणेश कुमार प्रजापत सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी द्वारा किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: