HelloBikaner
BREAKING NEWS
• लाखों के आभूषण व नगदी चोरी, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, देखें वीडियो • बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड पर, 608 कैन सीज, देखें वीडियो • नयाशहर पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा, पढ़ें न्यूज़ • लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति की हत्या, पढ़ें न्यूज़ • बालिका से दुष्कर्म करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार • लाखों के आभूषण व नगदी चोरी, सीसीटीवी में दिखे आरोपी, देखें वीडियो • बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड पर, 608 कैन सीज, देखें वीडियो • नयाशहर पुलिस ने जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा, पढ़ें न्यूज़ • लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति की हत्या, पढ़ें न्यूज़ • बालिका से दुष्कर्म करने का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

BKESL: विद्युत सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जनसुनवाई

nims
2 weeks ago
विद्युत सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जनसुनवाई

BKESL

हैलो बीकानेर न्यूज़। शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के मौके पर निस्तारण करने के लिए बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) की ओर से 19 जून शुक्रवार को जन सुनवाई होगी।


बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। यथा संभव शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। मौके पर निस्तारण संभव नहीं होगा तो शिकायतों के सम्बंध में संभावित तिथि शिकायतकर्ता को बताई जाएगी।

 

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर 

बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है। 
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 20 जून शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner news #hello bikaner #bikaner #bkesl
Share: