HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

पुष्करणा सावा समिति की बैठक का हुआ आयोजन, सोमवार को कन्याओं को वितरित होगी राशि, पढ़ें न्यूज़

7 months ago
पुष्करणा सावा समिति की बैठक का हुआ आयोजन, सोमवार को कन्याओं को वितरित होगी राशि, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर में हर दो सालों से होने वाला पुष्करणा सावा 10 फरवरी को आयोजित होगा। इस संबंध में आज दिनांक 17 जनवरी को शिव शक्ति साधना पीठ गोकुल सर्किल, बीकानेर में पुष्करणा सावा समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में पुष्करणा सावा 18 फरवरी 2024 बीकानेर को परकोटा एक छत घोषित किए जाने के फल स्वरुप सामूहिक विवाह संपन्न करने वाली लगभग 92  कन्याओं को दिए जाने वाले अनुदान राशि के साथ-साथ संस्था को देय ₹4000 की राशि संस्था द्वारा दिनांक 19 जनवरी को सूरदासानी बगेची, गोकुल सर्किल बीकानेर में दोपहर 3:00 बजे कन्याओं वितरित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पुष्करणा सावे को लेकर कई अलग अलग कार्यों को लेकर पर गहन चर्चा की गई तथा उन कार्यों के लिए टीमे भी बनाई गई। इसके अलावा 10 फरवरी 2026 को होने वाले पुष्करणा सामूहिक सावे के संबंध में जरूरी कार्य के लिए कार्यालय का उद्घाटन दिनांक 19 जनवरी 2026 को ही सूरदासानी बगीची गोकुल सर्कल में किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं विशिष्ट अतिथि जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), समाजसेवी राजेश चूरा सहित पुष्करणा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। आज की बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार व्यास तथा कार्यक्रम कासंचालन अनिल पुरोहित मुकेश द्वारा किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: