HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस गिरोह दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

nims
2 months ago
रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस गिरोह दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो खूंखार बदमाशों को मुंबई की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। ये दोनों आरोपी करीब छह महीने पहले एक प्रतिष्ठित कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित थे।

 


पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर रात मुंबई से श्रीगंगानगर लाए गए इन दोनों बदमाशों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस हिरासत में भेज दिया। फिलहाल दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के निवासी प्रदीप उर्फ गोलू पंडित और दीपक हैं।

 

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने इन दोनों सहित छह से ज्यादा बदमाशों को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर रंगदारी वसूली की नीयत से गाेलीबारी करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: