HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

भजनलाल: राजस्थान के लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं

nims
2 months ago
राजस्थान के लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं

भजनलाल

जयपुर। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बाद उत्पन्न अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के मद्देनजर राजस्थान में तेल और गैस की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी गई जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के नागरिकों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है।  शर्मा ने बैठक में प्रदेश की स्थिति को बताते हुए कहा कि यह स्थिति न तो केंद्र सरकार , न प्रदेश की सरकार और न हीं किसी राजनीतिक दल के द्वारा पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और कलक्टरों को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

 

 


उन्होंने प्रदेश के नागरिकों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है और जनता को जागरुक भी किया जायेगा। शर्मा ने कहा कि सिलेंडर की अवैध भंडारण एवं कालाबाज़ारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं हर नागरिक का भी कर्तव्य है, ऐसे समय में वे सहयोग करें। उन्होंने सभी दलों के सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद भी दिया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जैसी भी स्थिति है उसमें हम सरकार के साथ हैं और उसका सहयोग करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार वैकल्पिक साधनों को भी बढ़ाये और तेल और गैस के दाम भी नहीं बढ़ाये।
बैठक में विधायक रामकेश मीणा ,राजेंद्र पारीक, श्रीचंद्रकृपलानी, सुभाष गर्ग, मनोज न्यांगली और अशोक कोठारी ने भी अपने सुझाव दिया। इस अवसर पर बैठक से संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग तथा विधायक ,थावरचंद वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: