HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

राजस्थान : हेड कांस्टेबल रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

11 months ago
राजस्थान :  हेड कांस्टेबल रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार, पढ़ें न्यूज़

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर जिले के रानौली थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि एसीबी की झुंझुनूं चौकी में परिवादी ने शिकायत की कि उसके भतीजे के विरुद्ध रानौली थाने में गुमशुदा (महिला) की गुमशुदगी दर्ज थी, जिसमें आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में हेड कांस्टेबल रामनिवास 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।

 

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की झुंझुनू चौकी में पुलिस उपाधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर रामनिवास को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: