HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

रांका ने दिल्ली में किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

8 months ago
रांका ने दिल्ली में किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय से पांच गाड़ी चारा विभिन्न गौशालाओं हेतु भेजा गया।

भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि बीकानेर में विकास की बागडोर को निरन्तर आगे बढ़ाने वाले केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद के जन्मदिन पर मिठाई खिलाई गई तथा गौसेवा के कार्य किए गए। पूर्व यूआईटी चैयरमेन ने दिल्ली स्थित आवास पर केन्द्रीय कानून मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सुरेन्द्र डागा, कृष्णानगर विधायक अनिल गोयल, रमेश शर्मा एवं प्रणव भोजक उपस्थित रहे। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि इससे पूर्व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में 5100 कम्बलों के वितरण का शुभारम्भ किया गया था और शनिवार को कच्ची बस्तियों में, फुटपाथ व रैन-बसेरों में जरुरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर युधिष्ठर भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र व्यास, शम्भु गहलोत, राजेंद्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी, आदर्श शमा, साहिल सोढ़ा, आनन्द अग्रवाल, नरेंद्र चंचल, गौरव चौधरी एवं सीताराम सुथार आदि सेवा कार्यों में जुटे रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: