HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

इस सप्ताह की सुर्खियां: राठौड़ का राजे पर बीकानेर से निशाना, मिलावट पर कार्रवाई, आखातीज से होगी गर्मी

हरीश बी शर्मा

4 months ago
राठौड़ का राजे पर बीकानेर से निशाना, मिलावट पर कार्रवाई, आखातीज से होगी गर्मी

इस सप्ताह की सुर्खियां

इस सप्ताह की सुर्खियां

हैलो बीकानेर। बीकानेर एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना है। ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित समारोह में भाजपा नेता गोपाल गहलोत के बुलावे पर बीकानेर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के एक सवाल के जवाब ने समूचे प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी।

दरअसल, एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के बयान से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर मदन राठौड़ ने एक राजस्थानी लोकोक्ति का इस्तेमाल किया, जिसका एक अर्थ यह भी होता है कि देने वाला भगवान ही है। हालांकि, इस लोकोक्ति के कई दूसरे अर्थ भी हो सकते हैं, ऐसे में जितने मुंह उतनी ही बात। एक दिन पहले राजे ने कुछ ऐसा ही बयान देकर सुर्खियां बटोर ली थी। दूसरे दिन मदन राठौड़ भी सुर्खियों में रहे। हालांकि, दोनों नेताओं ने सफाई देकर इस प्रकरण से अपना पिंड छुड़ा लिया, लेकिन एक बार तो माहौल बन ही गया।

ज्योतिबा फूले के साथ-साथ अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम भी समानांतर चलता रहा। इसमें राजनीति खोजने वालों की डीप-डाइव गांधी वर्सेज पटेल  तक चली गई। हालांकि, साफ-साफ बोलने से सभी कतराते रहे। इस बीच विश्व नवकार दिवस, बैशाखी और वल्लभाचार्य प्राकट्य दिवस भी मनाया गया। आखातीज के लिए शहर तैयार दिखा। आखाबीज का दिन बीकानेर शहर की स्थापना का दिन है। नगर की वर्षगांठ मनाने के लिए शहर वासियों में इस बार जबर्दस्त उत्साह है। लगभग दस संस्थाओं ने इस अवसर पर कार्यक्रमों की योजना बनाई है। राव बीकाजी संस्थान, लक्ष्मीनाथ मंदिर एवं पर्यावरण समिति, बीकानेर स्थापना दिवस समारोह समिति, नगर थरपणा उच्छब समिति आदि ने बड़े कार्यक्रम किए हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आखातीज तक मौसम बदल कर गरमा जाएगा। हालांकि, आधा अप्रैल अपेक्षाकृत ठंडा ही गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर के नये अधिकारियों के साथ भेंट करके रेल अंडरपास, एयरपोर्ट विस्तार और सिटी बस के संचालन को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए बताते हैं। टाउन हॉल का किराया बढ़ाने पर रंगकर्मी आक्रोशित हैं। कोर्ट और मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी फिर मिली है। एसपी मृदुल कच्छावा ने नशे के विरुद्ध ऑपरेशन नीलकंठ चलाने की मंशा जाहिर की है। अगर बीकानेर नशे से मुक्त हो जाए तो माहौल बदल सकता है।

अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। मुक्ताप्रसाद नगर इलाके में एक साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते यह मामला सामने आया। मृतक जयसिंह की बहन की शादी 19 अप्रैल को तय थी। इस बीच जयनारायण व्यास कॉलोनी में एक पुजारी के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। पुजारी मदन दास ने अपने सुसाइड नोट पर कई आरोप लगाए हैं। अनाज मंडी में एक लूट की कहानी का मास्टर माइंड मुनीम दुलाराम ही निकला, जिसने चार लाख पचास हजार की राशि की लूट की कहानी बनाई, लेकिन पकड़ा गया।

नोखा के साधुना गांव के सैनिक नरेंद्र डूडी का निधन बांगलादेश सीमा पर ड्यूटी के दौरान हो गया। उसकी सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि हुई। पुष्करणा समाज के ओझा सत्संग भवन में हुए रुद्राभिषेक और विश्व शांति भैरव यज्ञ की भी खासी चर्चा रही। अर्से बाद इतना बड़ा आयोजन शहर में हुआ। मिलावट के एक मामले में बीकानेर की रस रसना फर्म द्वारा बनाई जाने वाली केसर बाटी और नगद नारायण की शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी में मिलावट मिली है, जिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नशे में लिप्त युवा, मिलावट से भरे बाजार और अपराधों से भरे रोजनामचों के बीच बीकानेर शहर चाहता है कि वह विकास के पथ पर आगे बढ़े, लेकिन शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन संभावनाएं तो बाकी ही हैं। खासतौर से उस व्यक्तित्व के जीवट को याद करें, जिसने इस उजाड़ में एक नगर बसाने की सोची तो लगता है कि उसे मिले से तो बहुत ज्यादा ही है। थोड़ा है, थोड़े की जरूरत है कि तर्ज पर बीकानेर से जुड़े, जानने वाले और जाये-जन्मों को नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

बीका थारौ बीकाणो, अपणायत रो धाम
मुरधर रो सरताज बणै, भर्या रेवै हर ठांव

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hello bikaner #bikaner #सुर्खियां #हरीश बी शर्मा
Share: