HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

RBI की सख्ती से हड़कंप! 63 फाइनेंस कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
21 hours ago
RBI की सख्ती से हड़कंप! 63 फाइनेंस कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, पढ़ें न्यूज़

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के नॉन-बैंकिंग फाइनेंस सेक्टर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 वित्तीय कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (CoR) रद्द कर दिए हैं। RBI ने सोमवार, 16 नवंबर को जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी। इस कार्रवाई के बाद संबंधित कंपनियां अब नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के रूप में कारोबार नहीं कर सकेंगी।

RBI के अनुसार, 49 NBFC कंपनियों का रजिस्ट्रेशन सीधे तौर पर रद्द किया गया है। इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश 1 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए गए थे। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45-IA (6) के तहत उठाया गया है।

वहीं, 13 NBFC और एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) ने स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर कर दिया था। इसके बाद RBI ने नियमानुसार इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया। इस तरह कुल 63 कंपनियां RBI की इस कार्रवाई के दायरे में आई हैं।

क्यों रद्द हुआ कंपनियों का रजिस्ट्रेशन?

RBI की अधिसूचना के अनुसार, रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने वाली कंपनियों के पीछे अलग-अलग कारण रहे हैं।

  • कारोबार बंद किया: छह कंपनियों ने NBFC का कारोबार पूरी तरह बंद कर दिया था। इनमें मनीष सिंथेटिक्स, अमर प्लाजा एंड होल्डिंग्स, विकोनिक व्यापार, राइट ट्रेजर फाइनेंस एंड लीजिंग, ब्रावो कैपिटल सर्विसेज और CGR मर्केंटाइल फाइनेंस शामिल हैं।

  • श्रेणी में बदलाव: पांच कंपनियां बिना रजिस्ट्रेशन वाली Type-I NBFC की श्रेणी में आ गई थीं।

  • कानूनी अस्तित्व समाप्त: तीन कंपनियों का कानूनी अस्तित्व समाप्त हो चुका था। इनमें मणिभवनम होम फाइनेंस इंडिया, सन सोर्स लीफिन और लियानेर डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं।

अब नहीं कर सकेंगी NBFC के रूप में कारोबार

RBI की इस कार्रवाई के बाद जिन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ है, वे NBFC के रूप में वित्तीय कारोबार नहीं कर सकेंगी। इनमें ऋण देने और वित्तीय सेवाओं से जुड़े वे कार्य शामिल हैं, जिनके लिए RBI का पंजीकरण अनिवार्य है।

लोन लेने से पहले जरूर करें जांच

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों के लिए भी जरूरी है कि वे किसी वित्तीय कंपनी से लोन लेने से पहले उसका RBI रजिस्ट्रेशन जरूर जांच लें। केवल कंपनी के विज्ञापन या दावों के आधार पर वित्तीय लेन-देन करने से बचें। किसी भी NBFC से जुड़ने से पहले उसकी वैधता और नियामकीय स्थिति की जानकारी लेना समझदारी होगी।

RBI की इस कार्रवाई को गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र में नियामकीय निगरानी और नियमों के पालन को लेकर उठाए गए अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: