HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का पोस्ट व बैनर का विमोचन

5 months ago
भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव का पोस्ट व बैनर का विमोचन

बीकानेर

बीकानेर। जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बीकानेर की जिलाधीश नम्रता से मुलाकात कर उनके कर कमल से बैनर एवं पोस्ट का लोकार्पण करवाया गया तथा उन्हें भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के संबंध में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।


29 मार्च 2026 को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 30 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व संध्या भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें बीकानेर के प्रतिष्ठित भजन कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति प्रदान करेंगे। यह भजन संध्या बीकानेर के महान गायक भजन सम्राट मगन जी कोचर को समर्पित रहेगी।

इसी प्रकार 31 मार्च को भव्य शोभा यात्रा जो एक साथ तीन स्थानों से शुरू होकर गौडी पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में एक धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। जहां जैन साधु साधुओं के सानिध्य में भगवान महावीर के जीवन दर्शन पर प्रवचन होगा। जैन कन्हैयालाल बोथरा ने 31 मार्च को बुच्चड़खाने खाने व शराब के ठेके बंद करवाने की अपील की।

इस अवसर पर जैन महासभा बीकानेर अध्यक्ष से कन्हैयालाल बोथरा, महामंत्री जतनलाल संचेती , पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, मोहन सुराणा, मेघराज बोथरा, उपाध्यक्ष संजय सांड, कुणाल कोचर, मूलचंद दुग्गड, महिला विंग संयोजिका श्रीमती प्रेम नौलखा, सह संयोजिका श्रीमती अंजू बोथरा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, श्रीमती सरिता नाहटा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: