HelloBikaner
BREAKING NEWS
• इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा • इंस्टाग्राम पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, मेटा ने बदला अपना सिस्टम • रास्ता रोककर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, तीन के खिलाफ मामला दर्ज • गोदभराई से लौट रहे रिश्तेदारों पर टोल टैक्स नाके के पास लाठी-डंडों से हमला, दो घायल • 9 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज • 15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा

15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा

mayank Rajnish
nims
6 hours ago
15 साल बाद खुलासा: बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ कर खानाबदोश जीवन बिता रहे युवक को दबोचा

श्रीगंगानगर। अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान की 29वीं कार्रवाई में एक ऐसा युवक दबोचा है, जो करीब 15 साल से भारत में रहकर खानाबदोश जीवन बिता रहा था। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में खुद को बांग्लादेशी बताते हुए 2011 में अवैध रूप से सीमा पार करने की बात स्वीकार की है। इस गिरफ्तारी के साथ अजमेर जिले में अब तक पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या 67 पहुंच गई है। पुलिस ने टीम ने दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर तारागढ़, त्रिपोलिया गेट, सोहले खंभा, झालरा और लाखन कोटड़ी समेत कई संभावित इलाकों में तलाशी ली। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जाहिदुल उर्फ जाहिद (35) पिता मोहम्मद रूबिजलहक निवासी गांव बोयरापारा, थाना धवनगंज, जिला जमालपुर, विभाग मेमनसिंह (बांग्लादेश) बताया।

Image

 


प्रारंभिक पूछताछ में जाहिदुल ने बताया कि उसने 2011 में बांग्लादेश के बेनापोल बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। पश्चिम बंगाल से ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंचा और करीब छह महीने वहां रहा। इसके बाद हरिद्वार में लगभग एक साल खानाबदोश के रूप में बिताया। 2013-14 में अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचा और यहीं खानाबदोश जीवन शुरू किया। बीच-बीच में वह बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली और गुजरात में भी दो-तीन साल रहा और फिर अजमेर लौट आया। दरगाह क्षेत्र के आसपास वह लंबे समय से रह रहा था, लेकिन किसी ने उसकी पहचान पर सवाल नहीं उठाए। अब उससे गहन पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: