HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

वेतन भुगतान करवाने एवं संबंधित ठेकेदार फर्म को ब्लेकलिस्ट करवाने के संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

4 months ago
वेतन भुगतान करवाने एवं संबंधित ठेकेदार फर्म को ब्लेकलिस्ट करवाने के संबंध में सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

श्रीगंगानगर। दिनांक 15.04.2026 बुधवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि व संयोजक बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर परिषद, श्रीगंगानगर में अस्थाई रूप से कार्यरत सफाई श्रमिक, टैªक्टर ट्राली श्रमिक, अग्निशमन कार्मिक, गैराज ड्राईवर को माह मार्च 2026 का बकाया वेतन भुगतान करवाने हेतु सुभाष कुमार, अति0 जिला कलक्टर व प्रशासक नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि ने बताया कि ठेकेदार फर्म के मार्फत उक्त कार्मिक नगर परिषद, श्रीगंगानगर कार्यरत है।

 

 

खेद का विषय है कि इन कर्मचारियो को आज दिनांक 15.04.2026 तक माह मार्च 2026 का वेतन नहीं मिला है जिस कारण इनको जीवन यापन एवं परिवार के पालन पोषण में परेशानी हो रही है। जबकि अनुबन्ध की शर्तानुसार नियमानुसार इन्हें वेतन हर माह की 5 तारीख तक मिलना चाहिये। श्रम विभाग के नियमों की अनदेखी की जा रही है जिसका खामियाजा ये गरीब श्रमिक भुगत रहे है। इससे कर्मचारियों और यूनियन में रोष है। उक्त कर्मचरियों को माह मार्च 2026 का एक दिवस में वेतन भुगतान करवाने एवं संबंधित ठेकेदार फर्म को ब्लैकलिस्ट किये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है, अगर मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा कर्मचारियों के साथ कार्य ठप्प कर हड़ताल धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।

 

 इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, संयोजक बंटी वाल्मीकि, वाल्मीकि सभा अध्यक्ष सूरज भाटिया, महामंत्री समीर वाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चावरिया, महासचिव अशोक सुमाली, सुनील घुसर, ज्योति धारीवाल, प्रशांत, विशाल, विजय द्रविड़ आदि उपस्थित रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: