HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

में तीन सौ महिलाओं को सेनिटरी पैड वितरित

nims

मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर

2 months ago
में तीन सौ महिलाओं को सेनिटरी पैड वितरित

हनुमानगढ़। राजस्थान में लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजन 20-21 की समन्वय हरविंदर कौर ने ‘स्वस्थ नारी, स्वस्थ समाज’ का संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर जोर दिया है। सुश्री कौर गुरुवार को लायंस क्लब हनुमानगढ़ सिटी द्वारा राजकीय विद्यालय, सिकलीगर मोहल्ला, हनुमानगढ़ टाउन में भामाशाह राजेश दादरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित मेगा महिला स्वास्थ्य शिविर में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी नैपकिन के उपयोग को संक्रमण से बचाव के लिए बेहद जरूरी बताया। साथ ही प्रोटीन और आयरन युक्त भोजन के साथ योग-व्यायाम द्वारा स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी दी।

 


इस अवसर पर शिविर में 300 महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किये गये। कार्यक्रम संयोजक किरण वाजपेयी के निर्देशन में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति चल रहे जागरूकता अभियान के तहत यह विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मौजूद सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग प्रेमराम और जिला बाल कल्याण न्यायपीठ के बेंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में महिलाओं को जागरूक बनाने और उनके सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: