HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

पौष उत्सव में पहुंचे काँग्रेस के कई दिग्गज, उमा करल सुथार ने अतिथियों का किया अभिनंदन

8 months ago
पौष उत्सव में पहुंचे काँग्रेस के कई दिग्गज, उमा करल सुथार ने अतिथियों का किया अभिनंदन

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। कल दिनांक 21 दिसंबर 2025 को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा करल सुथार के नेतृत्व में पौष उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला रहे। इस अवसर पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल, कन्हैयालाल कल्ला, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव कमल कुमार नागल, सचिव अता हुसैन, नवनीत कौर, मनोज चौधरी, देहात ओबीसी विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सैन, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, जियाउल रहमान, सेवादल देहात कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास गोदारा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बीकानेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, सिवरी चौधरी, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, मुमताज शेख सहित अन्य महिला पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमा करल सुथार ने सभी गणमान्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा खेल प्रतिभा में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों साक्षी सहारण एवं मोनिका गाट का भी शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर सुथार समाज से राधाकिशन, पूर्व पार्षद मेघराज, भगीरथ सुथार,  नवीन सुथार, सीतादेवी सुथार, अर्चना सुथार, विनोद कुलरिया, चतर्भुज सुथार सहित सैकड़ों समाज के गणमान्य नागरिकों ने जिला अध्यक्ष बनने पर उमा करल सुथार का जोरदार स्वागत किया।

ओबीसी विभाग के पूर्व पदाधिकारी हंसराज विश्नोई, किशोर गहलोत, देवेंद्र चौहान सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी इस स्वागत समारोह में सहभागिता की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: