बीकानेर: पं. लक्ष्मीनायाण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर हुवे अनेक कार्यक्रम, प्रबुद्धजनों ने दी पुष्पांजलि
बीकानेर
हैलो बीकानेर। पंडित लक्ष्मीनायाण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर जस्सुसर गेट स्थित स्थानीय गोकुलधाम में पुष्पाजलि सभा का अयोजन किया गया। सभा में बीकानेर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में छ:न्याति समाज एवं पारीक समाज व सभी वर्गो के लोगों ने स्व पं. लक्ष्मीनाराध जी को पुष्पाजली अर्पित कर उन्हें याद किया। इनके ज्येष्ठ पुत्र दीपक पारीक व रवि पारीक ने उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मंत्रोचार से तिलक लगाकर पुष्पांजलि दी गई।

इस अवसर पर छ:न्याति समाज के पाराशर नारायण शर्मा, पारीक समाज अध्यक्ष भंवरलाल पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, बीएसएनएल कर्मचारी महासंघ के गिरिराज पारीक, पूर्व पार्षद सुशील व्यास, शिव कुमार पाण्डिया, कैलाश पारीक, कर्मचारी महासंघ बीएमएस के जितेन्द्र पारीक, पूर्व न्यासी हिरालाल हर्ष, हुकम चन्द्र पाडिया, एड विजय पारीक, मन पारीक, वन्देमातरम मंच के राजकुमार पारीक मौजुद थे। सभी वक्ताओं ने स्व. पं. लक्ष्मीनारायण पारीक के जीवन पर सामाजिक योगदान एवं उनके कार्यो को याद करते हुए उनके आदर्शो व संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट की प्रार्थना सभा की गई। कार्यक्रम का संचालन पारीक समाज के सचिव एडवोकेट द्वारकाप्रसाद पारीक ने किया। इसी क्रम में सुबह आज 10.15 बजे पीबीएम बीकानेर के श्वसन विभाग में भर्ती मरीजों को पं. लक्ष्मीनारायण पारी के पुत्र परिव पारीक, सुपौत्र कृष्ण पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, जितेन्द्र पारीक व श्वसन रोग के विभागाध्यक्ष डॉ गुजंन सोनी, डॉ प्रमोद ठकराल के साथ फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
इसके उपरान्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबी तलाई गोगागेट नायको का मोहल्ला विद्यालय में पं. लक्ष्मीनारायण पारी की पूण्यतिथि पर शाला के प्रधानाचार्य रेणुका व्यास के सान्ध्यि में रवि पारीक, कृष्ण पारीक, नित्यानंद पारीक व जितेन्द्र पारीक ने शाला के सभी छात्र-छात्राओं को फल वितरण किया तथा संस्था प्रधान ने पं. लक्ष्मीनारायण जी की पूण्यतिथि पर शाला में दो मिनट का मौन रखा गया।

रवि पारीक ने बताया कि पिता पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की पुण्यतिथि पर हर साल अलग-अलग सेवा के कार्य किये जाते है। पारीक ने बताया कि आगामी दिनों में पं. लक्ष्मीनारायण पारीक की याद में बीकानेर में कई सेवा कार्य किये जायेंगे जिसकी सालाना रूपरेखा बना ली गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ