उदासर: 25 दिन से सीवरेज जाम, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, अब आंदोलन का ऐलान
उदासर
बीकानेर। निकटवर्ती गांव उदासर स्कूल के पास पिछले 20-25 दिनों से सीविर लाइन जाम है, ग्रामीणों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सीविर लाइन ठीक करवाने के लिए सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत की, जिला कलक्टर, जिला परिषद व नगर निगम के अधिकारियों ज्ञापन देकर समस्या को हल करवाने की मांग की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सीवरेज जाम होने पर गंदा पानी पूरे क्षेत्र में फैल गया, गंदगी, सडंाध से लोगों का मार्ग से निकलना दुर्भर हो रहा था, ग्रामीणों ने स्वयं धूल डालकर फैलती गंदगी को रोका है। जिला परिषद व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण अभी सफाई कार्य संभव नहीं है, करीब एक माह बाद टेण्डर निकाल कर सीवरेज की सफाई करवाई जा सकेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि जन समस्या से आस पास के घरों में मच्छरों की भरमार हो गई है तथा गंदे पानी की बदबू से लोगों का जीवन कठिन हो गया है, उनको बीमारियों का डर भी सता रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सीवरेज जाम की समस्या का हल नहीं होने पर दीपावली के बाद धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ