HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

एसआई भर्ती परीक्षा: 5-6 अप्रैल को

5 months ago
5-6 अप्रैल को

एसआई भर्ती परीक्षा

(एजेंसी) राजस्थान में पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का आयोजन पांच और छह अप्रैल को अलवर जिले में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि यह परीक्षा दो पारियों में 64 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 450 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स लगाए गए हैं।

 


उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को मोबाइल उपयोग की अनुमति नहीं होगी ।
श्री चौधरी ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा । प्रवेश पत्र और वैध फोटो आईडी साथ लाना जरूरी है । देर से आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: