HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर: फिर बजेगा सायरन, ब्लैकआउट भी होगा, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims

जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, की तैयारियों की समीक्षा

6 months ago
फिर बजेगा सायरन, ब्लैकआउट भी होगा, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर

हैलो बीकानेर। जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने एवं आमजन में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल (हवाई हमले एवं ब्लैकआउट अभ्यास) किया जाएगा।

इम संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि यह अभ्यास जिले के सामरिक महत्व के स्थानों पर किया जाएगा, जिससे आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी सायरन ब्लैकआउट सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। साथ ही वायुमेना एवं सिविल डिफेंस नियंत्रण कक्षों के बीच समन्वय हॉटलाइन एवं सायरन प्रणाली की कार्यक्षमता का भी परीक्षण किया जाएगा।

अभ्यास के तहत चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग 15 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर)। सायरन के माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी (2 मिनट तक रुक-रुक कर) तथा ऑल क्लियर संकेत (लगातार 2 मिनट) दिया जाएगा।

इम मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस की 13 आवश्यक सेवाओ के अधिकारी / कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन, एनमीमी, एनएमएस, एनवाईकेएस, स्काउट्स गाइड्स, गृह रक्षा दल तथा राजस्थान पुलिस के जवान एवं स्वयंसेवक भाग लेंगे। साथ ही लगभग 20 घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का अभ्यास किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखें अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन का सहयोग करें। यह केवल आपातकालीन परिस्थितियो में नागरिकों द्वारा नागरिकों के लिये किया जाने वाला अभ्यास मात्र है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: