HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

सांप को निकालने की कोशिश में लगी आग में झुलसे सैनिक की मौत

1 year ago
सांप को निकालने की कोशिश में लगी आग में झुलसे सैनिक की मौत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में स्थित सैनिक छावनी के एक आवासीय क्वार्टर में घुसे सांप को निकालने के प्रयास में लगी आग में झुलसे एक सैनिक की मंगलवार को मौत हो गई। सूरतगढ़ सदर थाना के एएसआई मोहम्मद असलम ने बताया कि गत 14 सितंबर जब सैनिक ने सांप को बाहर निकालने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया लेकिन अचानक आग भड़क उठी और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रुप से झुलसे जवान को सूरतगढ़ सैनिक छावनी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

 

इसके बाद श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया जहां से 19 सितंबर को एयरलिफ्ट कर पंजाब के कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर (पंचकूला) पंजाब ले जाया गया जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जवान सतीश दुबे (29) मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के आरा थाना क्षेत्र के तिरकुन गांव का निवासी था। श्री असलम ने बताया कि मामले की जांच के लिए उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया था। उन्होंने बताया कि आज पंचकूला के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: