HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, पढ़ें न्यूज़

9 months ago
राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, पढ़ें न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट के 31 वें संस्करण का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच आरएसी बीकानेर व जोधपुर अकादमी के बीच खेला गया। रोमांचक मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट से हुआ।

जिसमें बीकानेर की टीम ने जोधपुर को 5-4 से हराया। इस पहले आरएसी बीकानेर के युवराज ने पहले हॉफ में गोल कर बीकानेर को बढ़त दिलाई। जिसे मध्यायंतर के बाद दूसरे हाफ में जोधपुर के यशवंत ने बराबरी पर कर दिया। बराबरी के बाद पेनल्टी शूट आउट में आरएसी बीकानेर ने जीत दर्ज की।

इससे पहले बतौर अतिथि समारोह में पहुंचे उद्यमी श्यामसुंदर सोनी,अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी,शिवकुमार पुरोहित,अशोक शर्मा,बार अध्यक्ष अजय पुरोहित,समाजसेवी राजेश चूरा,एनडी रंगा,कैलाश खरखोदिया ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया ओर किक मारकर पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैच रैफरी की भूमिका में करमवीर,लक्ष्य मंडा,त्रिलोकराम ने निभाई। अध्यक्ष सुनील बांठिया,सचिव भरत पुरोहित ने अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि शुक्रवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच एमयूएफसी व बदर्स क्लब तथा यूथ क्लब जोधपुर और हनुमानगढ़ के मध्य खेला जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: