महिलाओं-बच्चों से भरी बस पर चलाये लाठी-पत्थर, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो




हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क। दूज को जुंजाला में भरने वाले गुंसाईजी के मेले से खरनाल गए और खरनाल से तेजाजी के दर्शन कर लौट रही बसों पर अज्ञात जनों ने हमला कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ गांव गुसाईंसर बड़ा के ग्रामीण पैदल गुसाईंजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे तो गांव से महिलाओं व बच्चों को लेकर बसें भी जुंजाला पहुंची। जुंजाला से खरनाल दर्शन कर बसें लौटते समय आज सुबह करीब 11 बजे नागौर गौशाला के सामने रूकी। यात्रियों ने बताया कि यहां चाय पानी की व्यवस्था करने वाले एक व्यक्ति से एक यात्री की मामूली कहासुनी हो गई। व्यक्ति ने एक यात्री के पीछे बाल्टी फेंकी। यात्री दौड़ कर बस में चढ़ गया और बस स्टार्ट थी तो उसे चालक ने आगे निकाल लिया। वहीं इसी बस के साथ की अन्य बसे वहीं खड़ी थी। यात्रियों ने बताया कि चंद ही पलों में करीब 100 से अधिक लोग हाथों में लाठियां व कड़ाई में चलाने वाले बड़े बड़े खुरपे लेकर आए और बस पर हमला कर दिया।

बस में किसी को चढ़ने नहीं दिया गया और ना ही किसी को उतरने दिया गया। लोगों ने बस पर लाठियां बरसा कर शीशे तोड़ डाले। अंदर बैठी महिलाओं व बच्चों की चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में यहां कोहराम सा मच गया। घटना के बाद करीब 300 की संख्या में यात्री वहीं धरने पर बैठ गए है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहें है। वहीं क्षेत्र के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने नागौर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल व पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच करने व दोषियों को सजा देने की मांग की है।
यात्रियों ने बताया कि गुसाईंसर से करीब एक दर्जन बसे गई हुई थी। लोगों ने आव देखा ना ताव और औरतों व बच्चों वाली बस पर हमला कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है, वहीं स्थानीय नेताओं के भी मौके पर पहुंचने की सूचना मिल रही। युवाओं व यात्रियों के साथ हुई इस घटना के खिलाफ क्षेत्र के लोगों में भी खासी नाराजगी छा गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ