HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

टेम्परेन्स वेलफेयर फाउंडेशन ने आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

mayank Rajnish
nims
8 hours ago
टेम्परेन्स वेलफेयर फाउंडेशन  ने आंगनबाड़ी  बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
श्रीगंगानगर । बाल दिवस के अवसर पर टेम्परेन्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को खिलौने एवं आकर्षक उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। फाउंडेशन के सदस्य हार्दिक छाबड़ा ने बच्चों को अपने हाथों से खिलौने एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।  
 
 
इस अवसर पर फाउंडेशन की डायरेक्टर  दीपाली छाबड़ा ने इस पहल को एक सकारात्मक एवं सराहनीय सामाजिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के बच्चों तक खुशियां पहुंचाई जाएं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया जाए।फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों के कार्यों  बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान जैसी प्राथमिकताएं में शामिल हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: