HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

टेंट व्यवसायियों का फैसला,बाल विवाह में नहीं लगाएंगे टेंट,शपथ ग्रहण कल

4 months ago
टेंट व्यवसायियों का फैसला,बाल विवाह में नहीं लगाएंगे टेंट,शपथ ग्रहण कल

बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से बाल विवाह न करने की अपील की पहल करते हुए जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति ने निर्णय लिया  है कि अगर कोई बाल विवाह करेगा। उसके यहां टेंट नहीं लगाया जायेगा। बल्कि जरूरतमंद कन्या के विवाह में टेंट में जितनी राहत दे सकते  है। वो दी जाएगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए संभागीय अध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा ने बताया कि बाल विवाह रोकने के सरकार की जागरू कता मुहिम में टेंट व्यवसायी साथ है। जिसके चलते इस प्रकार का अहम फैसला किया गया है।

 

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश चतुर्वेदी ने बताया कि विगत दिनों नवगतिठत जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बल्लभ गार्डन स्थित हेम मंजरी गार्डन में आयोजित होगा। जिसमें ऑल इंडिया टेंट डेकोरेशन वेलफेसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र जिन्दल की के  मुख्य आतिथ्य होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी व समिति के प्रदेशाध्यक्ष  रासबिहारी शर्मा होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रजनीश शर्मा,प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश छींपा,प्रदेश संरक्षक पर्वत सिंह,डी पी  पच्चीसिया,बाबूलाल रानावत भी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र काला,सचिव किशन लाल प्रजापत,कोषाध्यक्ष भागीरथ  गहलोत सहित समस्त कार्यकारिणी शपथ लेगी।

 


अनेक मुद्दों पर की जाएगी चर्चा
अध्यक्ष राजेन्द्र काला ने बताया कि समारोह के बाद प्रदेश व जिलेभर से आएं टेंट व्यवसायियों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें जीएसटी स ंबंधित खामियों को दूर करने,टेंट व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं पर मंथन किया जायेगा और सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा एगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से करीब 100 टेंट व्यवसायी समारोह में शिरकत करेंगे। इसको लेकर टेंट व्यवसायियों की बैठक रखी गई।  जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में चन्द्र प्रकाश भाटी,बुलाकी चौधरी,बसंत चांडक,प्रेम,नन्दू सिंह,भीमसेन,राजेन्द्र,मनोज कु मार,विमल कुमार सहित अनेक जने मौजूद रहे। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: