HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

mayank Rajnish
nims
7 months ago
दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स

(एजेंसी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 1,600 अंक तक टूटने वाला बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 872 अंक गिरकर 72,262 अंक पर खुला और एक समय 1,588 अंक लुढ़क चुका था। आखिरी एक घंटे में आईटी और निजी बैंकिंग कंपनियों में हुई लिवाली से यह 185.23 अंक (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ।

 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त में 22,713.10 अंक पर पहुंच गया। श्री ट्रंप ने भारतीय समय के अनुसार, गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान के खिलाफ अमेरिका के मिशन को सफल बताया, लेकिन कहा कि अगले दो-तीन सप्ताह खाड़ी देश पर हमले और तेज किये जायेंगे। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में गिरावट रही। हालांकि रुपये में जबरदस्त तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजारों पर असर कम दिखा।

 


वृहत बाजार गिरावट में रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.38 प्रतिशत फिसल गया। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में लिवाली से निफ्टी आईटी सूचकांक 2.60 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियलटी, धातु, निजी बैंकों और एफएमसीजी में भी तेजी रही। ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य, मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन सेक्टरों में गिरावट रही।

 


सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। टेक महिंद्रा में ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। मारुति सुजुकी, टाइटन, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक आईटीसी, भारती एयरटेल और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में रहे। एशियन पेंट्स में करीब ढाई फीसदी और इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। सनफार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: