HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

हाथापाई का आरोप: विधायक सेवा केंद्र पर हुए विवाद ने पकड़ा तूल , पढ़ें न्यूज़

nims

बीकानेर

1 month ago
विधायक सेवा केंद्र पर हुए विवाद ने पकड़ा तूल , पढ़ें न्यूज़

हाथापाई का आरोप

हैलो बीकानेर न्यूज़, श्रीगंगानगर।  राजस्थान में श्रीगंगानगर में विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार को हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।


राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक जयदीप बिहाणी और उनके समर्थकों पर बुरी तरह पिटाई और जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाए, वहीं विधायक ने भी अधिकारियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है।


बैरवा ने बताया कि उन्हें फोन करके विधायक सेवा केंद्र बुलाया गया था। वह एलएंडटी के परियोजना प्रबंधक शाहनबाज और इंजीनियर सोहम के साथ वहां पहुंचे। वहां पहुंचते ही विधायक गाड़ी में बैठे थे और बिना कुछ सुने उन्हें थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद जातिसूचक गालियां दी गईं और समर्थकों ने उन्हें नीचे गिराकर लात-घूंसों और पाइपों से पीटा। बैरवा ने कहा कि मारपीट से उनकी एक आंख को नुकसान पहुंचा है और शरीर पर कई चोटें आई हैं।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर में विधायक के साथ् मारपीट के मामले में अब राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) के अधिकारी विधायक पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं ऐसे में राज्य सरकार को इसे गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।


उन्होंने विधायक द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह खुद जाकर विधायक से मारपीट क्यों करेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

उधर इस घटना के बाद राज्यभर के अभियंताओं में आक्रोश फैल गया है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों में इंजीनियरों ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया। दलित संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक जयदीप बिहाणी ने पहले अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि बिहाणी कॉलेज स्थित विधायक सेवा केंद्र में पेयजल समस्या को लेकर बैठक चल रही थी, जिसमें आरयूआईडीपी के एईएन जगन्नाथ बैरवा और एलएंडटी के परियोजना प्रबंधक मौजूद थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अधिकारियों ने तैश में आकर विधायक के साथ हाथापाई की, यहां तक कि उनके चेहरे पर थप्पड़ मारा, जिससे उनका चश्मा भी टूट गया।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके स्थिति को संभाला, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। अब पूरे मामले की जांच की मांग तेज हो गई है और दोनों पक्षों के आरोपों के बीच सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: