HelloBikaner
BREAKING NEWS
• नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो • नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान, पढ़ें न्यूज़ • बीकानेर में अनोखी पहल! वार्ड 70 में खुला जनसेवा केंद्र, अब जनता की समस्याओं का होगा सीधा समाधान • रत्नेश्वर महादेव रंगा धरणीधर पंचायती ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा ऐतिहासिक सम्मान समारोह • पुष्करणा प्रीमियर लीग का हुआ पोस्टर विमोचन, 15 दिसंबर से होगा आगाज • बिजली कंपनी की घोर लापरवाही, दोपहर से नहीं है लाइट, जनता परेशान, देखें वीडियो

गरबा की धुन पर डांडिया की लयबद्ध ताल से समूचा सुदर्शना नगर मस्ती में डूबा

1 year ago
गरबा की धुन पर डांडिया की लयबद्ध ताल से समूचा सुदर्शना नगर मस्ती में डूबा
बीकानेर। सात बजते ही युवतियां, महिलाएं, बाल गोपाल  गरबा व राजस्थानी रंग बिरंगी वेशभूषा पहने और हाथों में डांडिया लिये सुदर्शना नगर के शहीद भगतसिंह पार्क में पहुँच रहे था जहां माँ नागणेची नवरात्रा डांडिया उत्सव में शामिल होकर गरबा की धुन पर लयबद्ध ताल से डांडिया की मस्ती में डूबता रहा सुदर्शना नगर के शहीद भगतसिंह पार्क के हर कोने में डांडिया खनक रहे थे समूचा पार्क एक मंच लग रहा था।
प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि डांडिया से पहले माँ नागणेचीजी की विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती में उपस्थित श्रद्धालुओं के समवेत स्वरों में माता रानी के जयकारों से दिग्-दिगन्त गूंज उठा।  समिति की आशा भावना जांगिड़ ने बताया कि बेस्ट ड्रेस में अनन्या शर्मा, देविका सेवग, सुशीला सोनी रहीं वहीं बेस्ट किड्स में द्युति शर्मा, टियाना, किया व बेस्ट हैयर स्टाइल में पारूल शर्मा, बेस्ट कपल में दीपक- यामिनी व बेस्ट  ग्रुप में उर्मील पाल एण्ड ग्रुप, अनन्या एंड गरबा स्टार रहे।
बेस्ट डांडिया रसिक अवार्ड में भावेश देवड़ा रहे चन्द्रकला ने बताया निर्णायकगणों में ऋतू शर्मा व गरिमा विजय थे। नीता शर्मा ने बताया कि अनुराधा शर्मा, राजश्री शर्मा, टीना लोहिया, पुष्पा तंवर, संगीता शुक्ला ने पुरस्कार वितरण किया सभी का आभार ज्योति विजयवर्गीय ने प्रकट किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: