HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

सनातन धर्म रक्षा समिति का मुख्य कार्यालय मोहता भवन में स्थापित कर उद्घाटन हुआ

10 months ago
सनातन धर्म रक्षा समिति का मुख्य कार्यालय मोहता भवन में स्थापित कर उद्घाटन हुआ

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com बीकानेर। सनातन धर्म रक्षा समिति का मुख्य कार्यालय मोहता भवन आज दोपहर 01ः15 बजे बड़े हनुमान मंदिर के सामने जुनागढ़ के पास स्थापित कर कर्मकाण्ड भास्कर यज्ञाचार्य  नथमल पुरोहित एवं उनकी टीम के पं. सिद्धार्थ पुरोहित, पं. जितेन्द्र पुरोहित, पं. प्रकाश व्यास द्वारा सनातन धर्म विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पूजन करते हुए उद्घाटन किया।

समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज से इस कार्यालय से आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की गतिविधियों, जानकारी एवं क्रियांवीति इत्यादि सहित सभी कार्यकलाप मुख्य कार्यालय मोहता भवन से ही संचालित होंगे।

आगामी समय में बीकानेर की पावन धरा पर प्रथम बार 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 को सनातन धर्म रक्षा समिति बीकानेर द्वारा 7 दिवसीय कार्यक्रम पुज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी की मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा के साथ शुरू होगा। इस कार्यक्रम में श्रृंगेरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी भगवान एवं गोर्वधन पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी भगवान पधारेंगे।

राजपुरोहित ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह, मोहन सुराणा, गोपाल भादाणी, भागीरथमल कुमावत, भुवनेश नागल, प्रकाश पारीक, ज्ञानचन्द सोनी, संजय सिंह गहलोत, विमल बिनावरा, जय श्री भाटी, संतोष उपाध्याय, उषा गहलोत, कुसुम वृंदावन, भगवती, लक्ष्मीनारायण सुथार, मदन सिंह राजपुरोहित, सीताराम कच्छावा, नत्थूराम कच्छावा इत्यादि सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: