HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

राजस्थान: अधिकारी के बैग से मिले इतने रुपए के उड़ गए होश, एसीबी ने पकड़ा, पढ़ें न्यूज़

nims

तलाशी में मिली संदिग्ध राशि 3,70,000 रुपये

3 months ago
अधिकारी के बैग से मिले इतने रुपए के उड़ गए होश,  एसीबी ने पकड़ा, पढ़ें न्यूज़

राजस्थान

हैलो बीकानेर,जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज आकस्मिक चैंकिग की कार्यवाही करते हुये महेन्द्र सिह सहायक अभिन्यता नगर पालिका अंता जिला बारां की तलाशी में मिली संदिग्ध राशि 3,70,000 रुपये अक्षरे तीन लाख सत्तर हजार रुपये मिले जिनके बारे में संदिग्ध अधिकारी से इतनी बड़ी राशि प्राप्त करने के बारे में पूछताछ कर कार्यवाही जारी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द्र गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को सूत्र सूचना से इस आशय की  मिली कि नगर पालिका अंता जिला बारा में पदस्थापित महेन्द्र सिंह सहायक अभिन्यता बड़ी मात्रा में अवैध राशि एकत्रित कर शुकवार शाम या शनिवार सुबह अपने घर हिण्डौन सिटी जिला करौली जायेगे। 

जिसपर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ० रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में  जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा बयाना रोड़ हिण्डौन सिटी में आकस्मिक चैंकिग की कार्यवाही करते हुये महेन्द्र सिंह सहायक अभियंता नगर पालिका अंता जिला बारा के कब्जे से संदिग्ध अवैध राशि 3,70,000 रुपये बरामद किये गये। सहायक अभियन्ता द्वारा कोई ठोस सबूत या सन्तोषप्रद जबाव नही देने पर राशि को जप्त कर विस्तृत जांच की जावेगी।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम जांच/अनुसंधान किया जायेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: