HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत

7 months ago
मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. मक्खन जोशी के 25वें पुण्यतिथि वर्ष पर ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत अभियान’ चलाया जाएगा। मक्खन जोशी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि वर्ष पर्यंत चलने वाले इस अभियान की शुरुआत बुधवार को जयपुर में होगी।

इस दौरान बुधवार को ही मक्खन जोशी की पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा पिछले 25 वर्षों से सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण, वृद्धजन और दिव्यांग कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार के अभियान के तहत बीकानेर की कला, संस्कृति, साहित्य और परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: