HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

दीक्षांत समारोह: भारतीयों की ‘स्पिरिट’ ही प्रगति का मूल मंत्र: न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा

nims
3 months ago
भारतीयों की ‘स्पिरिट’ ही प्रगति का मूल मंत्र: न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा

दीक्षांत समारोह

हैलो बीकानेर। आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर में भव्य दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।

विश्वविद्यालय के वाइस चेयरमैन के.के. बजाज ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि चेयरमैन डॉ. राम बजाज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों पर जोर देने का संदेश दिया।

समारोह में राजस्थान की प्रसिद्ध लोकगायिका बेतुल बेगम और पर्यावरण एवं ग्राम विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाले पद्मश्री लक्ष्मण सिंह को डॉक्टर ऑफ लेटर्स (D.Litt.) Honoris Causa की मानद उपाधि प्रदान की गई।

इसके अलावा, मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 9 शोधार्थियों को Ph.D. की उपाधि तथा स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

अपने प्रेरक संबोधन में न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में भारतीयों की प्रगति के पीछे उनकी आंतरिक ‘स्पिरिट’ रही है और आने वाली सदी में भी इसी ऊर्जा, समर्पण एवं निरंतर सीखने की भावना से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।

फैकल्टी ऑफ लॉ एंड आर्ट्स के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कौशिक ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश का यह उद्बोधन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणास्रोत साबित होगा। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति शर्मा ने भारतीयों की ‘स्पिरिट’ को राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार बताते हुए भावी पीढ़ी को इसी भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश के प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी श्री अजय कुमार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अश्विनी विजय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: