HelloBikaner
BREAKING NEWS
• राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • राजेश चूरा का वॉट्सअप हैक, ट्रांसफर नहीं करने की अपील • एक तरफ दिवाली की सजावट, दूसरी तरफ कचरे का अंबार - आमजन परेशान, प्रशासन मौन • खेल वाली दीपावली में मैदान पर उमड़ा उत्साह, अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के साथ खेलकर दिया फिटनेस का संदेश • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां

बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का हुआ शुभारंभ, पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
10 months ago
बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का हुआ शुभारंभ, पढ़ें न्यूज़
हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंवर कुलरिया एवं दीपक अग्रवाल (एमडी) बीकाजी ग्रुप के हाथों हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, DIG जेल सुमन मालीवाल, जयचंद डागा, अशोक गुप्ता, एडीएम सिटी रमेश देव जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौर तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ी।
यह एक्सपो बीकानेर एवं पश्चिमी राजस्थान के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। B2B (Business to Business) के माध्यम से उद्योगपतियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों और स्टार्ट-अप्स के बीच साझेदारी व निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं B2C (Business to Consumer) के तहत आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं नई तकनीक से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का स्वागत शहर के वरिष्ठ व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन, सुभाष मित्तल, जनक हर्ष, शंकर अग्रवाल, शांति लाल कोचर, कोषाध्यक्ष रवि पुरोहित, साजिद सुलेमानी, मेघराज गोदारा, बजरंग सेवग, सत्य नारायण सिंगोदीया, परविंदर सिंह राठौड़, वेद प्रकाश अग्रवाल, रामदयाल सारण, प्रेम चंद जोशी, इमरान राठौर, हेतराम गोड़, विनोद भोजक, रामरतन धारणीय, सुशील थिरानी, कमल कल्ला एवं रत्तन लाल सोमानी जी शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा एवं रविंद्र हर्ष द्वारा किया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: