बड़ी खबर: बीकानेर के इस खिलाड़ी को मिला महत्पूर्ण दायित्व, मिल रही है बधाइयाँ
बड़ी खबर
हैलो बीकानेर। क्रिकेट के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर के लाल और भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी मधुर खत्री जिसने (राजस्थान एवं रेलवे) क्रिकेट जगत में बड़े बड़े मुकाम हासिल किए हुये है।
बड़ी खबर ये सामने आ रही है की राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा मधुर खत्री को जूनियर वर्ग ( 14,16,19 ) चयनकर्ता का महत्पूर्ण दायित्व सौपा गया है। मधूर को इस महत्पूर्ण दायित्व मिलने पर बीकानेर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर आ गई है। मधूर को हर तरफ से बधाइयाँ मिल रही है।
इस मौके पर मधुर खत्री का मदन सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, जगदीश सिंह और गोविंद सिंह राजपुरोहित के द्वारा राजस्थानी साफा ओर माला पहनाकर स्वागत करके खुशी जताई। बता दे कि मधुर खत्री ने राजस्थान से सभी आयु वर्ग में खेल कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और राजस्थान रणजी विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ