HelloBikaner
BREAKING NEWS
• भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़ • भूगोल के विद्यार्थियों ने पेमासर गाँव में किया कृषि एवं घरेलू सर्वेक्षण, जाना ग्रामीण जीवन का यथार्थ • कार में सवार चार युवकों पर घातक हमला, पढ़ें न्यूज • जोशीवाड़ा के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में छ जनों की गिरफ्तारी, पढ़ें न्यूज़ • माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन, पढ़ें न्यूज़ • बारिश के दौरान बरतें सावधानी, नहीं होगी विद्युत से जनहानि, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर में हुआ रेल हादसा, ट्रेन के कई डिब्बे पलटे, ट्रैक सौ फीट तक टूटा, देखें वीडियो

nims
9 months ago
बीकानेर में हुआ रेल हादसा, ट्रेन के कई डिब्बे पलटे, ट्रैक सौ फीट तक टूटा, देखें वीडियो

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। आज सुबह सुबह रेल हादसे की खबर सामने आ रही है।   बीकानेर-जैसलमेर रेलखंड पर मंगलवार सुबह हादसे की जोरदार आवाज़ सुनाई दी। कोलायत के समीप इंदो का बाला गांव के पास सुबह करीब सात बजे एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। तेज रफ्तार में जा रहे इस रेल इंजन के लगातार कई डिब्बे पटरी से उतरकर दूर खेतों की ओर जा गिरे। गनीमत रही कि उस समय ट्रैक पर कोई सवारी गाड़ी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज़ के साथ डिब्बे एक-एक कर नीचे गिरने लगे। एक पटरी दूसरी पटरी से आगे खिसक गई, और रेल लाइन जहां जुड़ी होती है, वहां से जोड़ खुल गया। करीब सौ फीट लंबा ट्रैक टेढ़ा-मेढ़ा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह हादसा सीधी पटरी पर हुआ, जबकि सामान्यतः इस तरह की घटनाएं मुड़ाव वाले ट्रैक पर होती हैं। फिलहाल, तकनीकी टीम कारणों की जांच में जुटी है। रेलवे ने इस मार्ग पर यातायात रोक दिया है।

घटना के बाद सुबह 7:40 बजे बीकानेर से जैसलमेर के लिए रवाना होने वाली 14704 एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। रेलवे ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही ट्रैक को फिर से खोला जाएगा।

सीनियर डीसीएम भूपेश यादव ने बताया कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि रिकवरी ट्रेन भेजी जा चुकी है और जल्द ही लाइन बहाल करने का काम पूरा किया जाएगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: