HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

टूटकर गिरी शाखा से कार टकराकर पलटी, दो लोगों की मौत

5 months ago
टूटकर गिरी शाखा से कार टकराकर पलटी, दो लोगों की मौत

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर श्रीकरनपुर मार्ग पर शुक्रवार की रात को सड़क पर पेड़ की टूटकर गिरी शाखा से एक कार के टकराकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी।


पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि कार में सवार पांच लोग अपने गांव से पदमपुर के नजदीक गांव श्रीनगर अपने किसी घरेलू काम के लिए जा रहे थे। रात करीब सवा नौ बजे पदमपुर-श्रीकरणपुर मार्ग पर चक 47 और 50 जीजी के बीच एक वेयरहाउस के पास अचानक एक पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार उससे टकराकर पलट गई।


घटना में कश्मीरसिंह मजहबी सिख (50) और पवन नायक (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग बाल बाल बच गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: