HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bikaner
5 months ago
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

हैलो बीकानेर। जिले के मुंडसर स्टेट हाईवे पर सोमवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई । 

जानकारी के अनुसार जसरासर से नापासर आ रहे युवकों की ट्रक से टक्कर हुई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश दिखाई दिया है और ग्रामीणों से हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुँच गई और शवों को मोचरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। 

ग्रामीण ने बताया की लगातार इस पॉइंट पर हादसे होते रहे है। यहाँ पर स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे है।  ग्रामीण सुरक्षा की मांग कर रहे है जिससे भविष्य में ऐसे हादसे न हो। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए दोनों मृतक रामसर गाँव के बताए जा रहे है। जैसे ही मृतकों की शिनाख्त हुई और सूचना उनके घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।      

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #hellobikaner #bikaner news #news #bikaner
Share: