HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस • कोडमदेसर तालाब जीर्णोद्धार के कार्य में भक्तों की मेहनत रंग लाई • बीकानेर में बढ़ते सड़क हादसे: कब जागेगी जिम्मेदारी की चेतना? • गर्मी, संघर्ष और उम्मीद के बीच मुस्कुराता बीकानेर... • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएं एवं विश्व इतिहास • ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में सरकार कर रही है हेराफेरी : कांग्रेस

अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की टंकण परीक्षा 17 मई को

nims
2 months ago
अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की टंकण परीक्षा 17 मई को

बीकानेर। अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों के लिए हिन्दी/अंग्रेजी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं परीक्षा आयोजन समिति अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार यादव ने बताया कि ऐसे कनिष्ठ सहायक जिन्होंने दिसम्बर 2025 से मार्च 2026 के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया है, उनकी टंकण परीक्षा 17 मई को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित होगी।

 

 

इसी प्रकार कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 10 नवम्बर 2025 के अनुसरण में 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व नियुक्त कार्मिक, जिन्होंने दिसम्बर 2025 से मार्च 2026 के दौरान द्वितीय अवसर हेतु आवेदन किया है, उनकी हिन्दी/अंग्रेजी टंकण गति परीक्षा 17 मई को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं कार्यालय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गंगाथियेटर के पास, बीकानेर में संपन्न होंगी। परीक्षा का आयोजन टाइपिंग एक्ज़ाम सॉफ़्टवेर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार स्वयं का की-बोर्ड साथ ला सकेंगे।

 

श्री यादव ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र कार्यालय जिला कलक्टर, बीकानेर की स्थापना शाखा (कमरा संख्या 13) से कार्यालय समय में स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त कर लें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: