HelloBikaner
BREAKING NEWS
• दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • 25 दिन से सीवरेज जाम, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, अब आंदोलन का ऐलान • देवश्री ने 48 माह से गो-प्रसादी कर बनाया अनूठा कीर्तिमान, पढ़ें पूरी न्यूज़ • पुष्करणा स्कूल निवासी महिला को भैरूजी गली में चोरों ने बनाया शिकार, पढ़ें पूरी न्यूज़ • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • 25 दिन से सीवरेज जाम, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, अब आंदोलन का ऐलान • देवश्री ने 48 माह से गो-प्रसादी कर बनाया अनूठा कीर्तिमान, पढ़ें पूरी न्यूज़ • पुष्करणा स्कूल निवासी महिला को भैरूजी गली में चोरों ने बनाया शिकार, पढ़ें पूरी न्यूज़

दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़

mayank Rajnish
nims
7 hours ago
दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़

बीकानेर। दीपावली के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को पंचशती सर्किल स्थित बाजार पहुंचकर फुटपाथ पर बैठे स्थानीय कुम्हार से मिट्टी के दीये खरीदे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया।

 

श्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली सिर्फ घरों को रोशन करने का पर्व नहीं है, यह उन कारीगरों और श्रमिकों के जीवन में खुशियां लाने का अवसर भी है, जो अपनी मेहनत और हुनर से मिट्टी के दीये सहित पारंपरिक उत्पाद तैयार करते हैं। स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से खरीदारी करने से उनकी आजीविका को संबल मिलता है तथा उनके परिवारों में भी त्योहार की खुशियां बढ़ती हैं।

Image

उन्होंने आमजन से अपील की कि दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। उन्होंने बाजार से मिट्टी के दीयों के साथ दीपावली से संबंधित अन्य सामग्री की खरीदारी भी की।

 

इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य,  गुमान सिंह राजपुरोहित,  अशोक प्रजापत और मनीष अग्रवाल उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर बीकानेरवासियों को पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: