HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

उधार के पैसे मांगने: उधार के पैसे मांगने गये युवक पर जानलेवा हमला

उधार दिये पैसे मांगना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया

5 months ago
उधार के पैसे मांगने गये युवक पर जानलेवा हमला

उधार के पैसे मांगने

(एजेंसी ) राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र में उधार दिये पैसे मांगना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया जब तीन युवकों ने उस पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अमीन ने सद्दाम, मकसूद और भूरा को कुछ समय पहले दो हजार रुपये उधार दिए थे। जब वह अपने पैसे मांगने गया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे अमीन लहूलुहान होकर गिर गया।

 


घटना के बाद परिजन उसे तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल अमीन का इलाज अलवर जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: