HelloBikaner
BREAKING NEWS
• ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • ऐसे मिल सकती है इस पार्टी के दावेदारों को टिकट, 4 स्तर पर होगा आकलन, पढ़ें न्यूज़ • 1103 किलोग्राम बादाम व 4,992 किलोग्राम नमक जाँच होने तक किया सीज • अब फोनपे ऐप से घर बैठे होगा ये आसान काम, पढ़ें पूरी न्यूज़ • निराशाओं के गुबार छोड़ चले सीएम, शहर की सरकार के दावेदार • शुक्रवार 21 अगस्त को बीकानेर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज

विस्फोटक बल्लेबाजी कर सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

4 months ago
विस्फोटक बल्लेबाजी कर सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोट बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। शुक्रवार रात खेले गये इस मुकाबले में जितने शानदार सूर्यवंशी रहे हैं, उनके सहयोगी यशस्वी जायसवाल भी उतने ही बेहतरीन हैं। इस मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाये। और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। लेकिन दोनों के बीच मात्र 17 रन का अंतर हैं और उनके कुल 183 रन हैं। इसके अलावा शीर्ष तीन में आरआर का पूरा कब्जा बनाते हुए ध्रुव जुरेल तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए 75 रन के बाद आरसीबी के खिलाफ भी 43 गेंदों में नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली।

 

 

 

इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रन के साथ और कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 155 रन के साथ शीर्ष पांच में हैं। पर्पल कैप तालिका में भी आरआर शीर्ष पर है, जहां रवि बिश्नोई ने दो विकेट और जोड़कर कुल नौ विकेट कर लिए हैं। यह इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के विकेटों की संख्या से तीन अधिक हैं। बिश्नोई ने आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आर आर की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की है। पी कृष्णा के पीछे पांच विकेट के साथ नौ गेंदबाजो का एक समूह है। इसमें पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख, कृष्णा के टीम साथी राशिद खान, दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, आरसीबी के जैकब डफी, केकेआर के वैभव अरोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और आरआर के दो अन्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर शामिल हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: