HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायाल को बम से उड़ाने की धमकी

4 months ago
विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायाल को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायालय और सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट पर एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा है कि तीन घंटे के अंदर विधानसभा भवन को आरडीएक्स बम से उड़ा दिया जायेगा।

 


श्री देवनानी ने कहा,“ ई-मेल में लिखा कि किसी ब्राह्मण को द्रमुक में शामिल नहीं होना चाहिए, आपकी विधानसभा को इसलिए उड़ा दिया जायेगा कि आपने एक ब्राह्मण को एजेंट के रूप में दक्षिण भारत भेजा है।” उन्होंने बताया कि इस ई-मेल की जानकारी पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा को दे दी गयी है और पुलिस विधानसभा परिसर की जांच कर रही है।

 


उधर, उच्च न्यायालय और सत्र न्यायाजय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंच गयं और सभी परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और वकीलों एवं कर्मचारियों को बाहर निकालकर जांच की गयी। सभी जगहों पर तलाशी के दौरान हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: