HelloBikaner
BREAKING NEWS
• दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • 25 दिन से सीवरेज जाम, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, अब आंदोलन का ऐलान • देवश्री ने 48 माह से गो-प्रसादी कर बनाया अनूठा कीर्तिमान, पढ़ें पूरी न्यूज़ • पुष्करणा स्कूल निवासी महिला को भैरूजी गली में चोरों ने बनाया शिकार, पढ़ें पूरी न्यूज़ • दीपावली पर केंद्रीय मंत्री का देसी अंदाज, बाजार पहुंचकर कुम्हार से की खरीदारी , पढ़ें न्यूज़ • पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली, बांटी खुशियां • 25 दिन से सीवरेज जाम, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, अब आंदोलन का ऐलान • देवश्री ने 48 माह से गो-प्रसादी कर बनाया अनूठा कीर्तिमान, पढ़ें पूरी न्यूज़ • पुष्करणा स्कूल निवासी महिला को भैरूजी गली में चोरों ने बनाया शिकार, पढ़ें पूरी न्यूज़

Today news: कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट

mayank Rajnish
nims

विश्वविद्यालय की आगामी कार्ययोजना और शैक्षणिक विस्तार को लेकर हुई चर्चा

1 month ago
कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट

Today news

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शनिवार को जयपुर में राज्यपाल, राजस्थान श्री हरिभाऊ बागडे से राज्यपाल सचिवालय लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे। कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया तथा आगामी कार्ययोजना की प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

 

 

 

प्रो. बिश्नोई ने विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के नवीन विभागों की स्वीकृति तथा रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने के संबंध में भी राज्यपाल महोदय से चर्चा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में एम.पी.एड. पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए अन्यत्र जाने को मजबूर हैं। कुलगुरु ने क्षेत्र के खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एम.पी.एड. एवं बी.पी.एड. पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की स्वीकृति के लिए राजस्थान सरकार को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया।

 

 

प्रो. बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आगामी समय में नवीन एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को पारंपरिक अध्ययन के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी शिक्षा पूर्ण करने के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली तथा विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में चर्चा की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: