HelloBikaner
BREAKING NEWS
• कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत • कल 11 सितंबर को बीकानेर के अधिकांश क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज • अगर आप को भी नहीं मिलती है 150 यूनिट फ्री बिजली, तो पढ़ें यह न्यूज़ • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र ने दीपक को दिया समर्थन • कहा- हर कार्यकर्ता की संगठन में विशिष्ट पहचान, मेहनत और निष्ठा से मिलता है अवसर • पारीक को गुड़ व फ्रूट से तौला, पुष्पमालाएं पहनाकर किया स्वागत

चीनी: छोड़ने के एक महीने के बाद शरीर में क्या आते हैं बदलाव, पढ़ें न्यूज़

5 months ago
छोड़ने के एक महीने के  बाद शरीर में  क्या आते हैं बदलाव, पढ़ें न्यूज़

चीनी

आज की भागम- भाग की जिंदगी में लोग चीनी वाले चीजों का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं। चाय, कॉफी पीने से लेकर रात में डिज़र्ट का लुत्फ़ उठाते हैं।  आजकल हम सबकी ज़िंदगी में मीठा ज़हर तेजी से घुल चुका है जो हमे कई गंभीर बीमारियों की तरफ ढकेलता है। PSRI हॉस्पिटल में हेड ऑफ डायटीशियन, डॉक्टर शालिनी ब्लिस बात रही हैं कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 30 दिनों के लिए चीनी का सेवन छोड़ दे, तो उसके शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं।  सुस्ती होती है कम: चीनी छोड़ने से सबसे पहला बदलाव ऊर्जा के स्तर में देखने को मिलता है। शुरुआत के कुछ दिनों में थकान, चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

 

लेकिन एक हफ्ते बाद शरीर को आदत होने लगती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित होते जाता है और सुस्ती कम होती है। वजन होता है कंट्रोल: चीनी छोड़ने से मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट होता है साथ ही कैलोरी का सेवन कम हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। खासकर, पेट की चर्बी पर इसका असर साफ दिखता है।  स्किन होती है साफ: चीनी का ज्यादा का सेवन स्किन को डल बनाता है। डाइट में मीठा खाने से स्किन पर एक्ने और एजिंग हावी होती है।

 

 

 जब आप चीनी छोड़ते हैं, तो त्वचा में ग्लो बढ़ने लगता है, पिंपल्स कम हो सकते हैं और स्किन हेल्दी दिखने लगती है। दिल और लिवर की सेहत होती है बेहतर: दिल और लिवर की सेहत में भी सुधार होता है। ज्यादा शुगर का सेवन फैटी लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। 30 दिनों तक शुगर से दूरी बनाने पर ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आ सकती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

मानसिक स्वास्थ्य भी होता है अच्छा: मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। शुगर मूड स्विंग्स और एंग्जायटी को बढ़ा सकती है। जब आप इसे छोड़ते हैं, तो धीरे-धीरे मूड स्थिर होने लगता है और तनाव कम महसूस होता है। नींद की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है, जिससे ओवरऑल वेलबीइंग में सुधार होता है।

हालांकि, एक्सपर्ट शालिनी ब्लिस यह भी कहती हैं कि चीनी पूरी तरह छोड़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होता और इसे धीरे-धीरे कम करना अधिक प्रभावी होता है। बैलेंस्ड डाइट, और नियमित व्यायाम के साथ यदि मीठी चीजों का सेवन कंट्रोल किया जाए, तो 30 दिनों में ही शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: