HelloBikaner
BREAKING NEWS
• आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बीकानेर शहर के अनेक क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • जुलाई माह के अंतिम दिन इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल • बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएँ एवं विश्व इतिहास • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला • आज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बीकानेर शहर के अनेक क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, पढ़ें न्यूज़ • जुलाई माह के अंतिम दिन इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल • बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान • जाने आज के दिन की प्रमुख घटनाएँ एवं विश्व इतिहास • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला

भारत के पड़ोस में शुरू हो जाएगी बड़ी जंग? तालिबान ने US-PAK दोनों को चेताया, पढ़ें पूरी न्यूज़

10 months ago
भारत के पड़ोस में शुरू हो जाएगी बड़ी जंग? तालिबान ने US-PAK दोनों को चेताया, पढ़ें पूरी न्यूज़

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों बगराम एयरबेस पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने की बात कर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने ब्रिटेन में जाकर खुलेआम कहा कि उनकी सरकार इस एयरबेस को दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही है। यहीं नहीं अफगानिस्तान में काबुल के पास स्थित इस हवाई अड्डे को वापस ना करने को लेकर ट्रंप ने अफगानिस्तान को धमकी भी दी है। हालांकि तालिबान ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका को जवाब देते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि वे अपनी जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं देंगे। अब हाल ही में तालिबान ने अमेरिका और पाकिस्तान को नई चेतावनी दी है। तालिबान का कहना है कि अगर इस पर कब्जे की कोशिश की गई तो बड़ी जंग शुरू हो सकती है।

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार ने हाल ही में इस मुद्दे पर एक हाई प्रोफाइल मीटिंग की है। न्यूज18 ने अपनी एक रिपोर्ट में तालिबान के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से बताया कि तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने शीर्ष कैबिनेट अधिकारियों, खुफिया प्रमुखों और सैन्य कमांडरों के साथ एक बंद कमरे में बैठक बुलाई थी। कंधार में आयोजित इस बैठक में यह कहा गया कि अगर अमेरिका बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जा करने की कोशिश करता है, तो तालिबान नए सिरे से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्तान को भी चेतावनी

इस दौरान तालिबान ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है कि अमेरिका की ऐसी किसी भी कोशिशों में पाकिस्तान ने कोई भी मदद की, तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। तालिबान के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि समूह ने ऐलान किया है कि अगर पाकिस्तान किसी भी रूप में, चाहे वह सैन्य, कूटनीतिक या अन्य तरीके हो, अमेरिका की मदद या समर्थन करता है, तो पाक को अफगानिस्तान का दुश्मन देश घोषित कर दिया जाएगा।

भारत से भी संपर्क करेगा तालिबान

तालिबान नेतृत्व ने इसे आने वाले दिनों में बड़ा खतरा बताते हुए उसका मुकाबला करने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके लिए तालिबान दुनिया के कई देशों से सहयोग जुटाने की कोशिशों में लग गया है। तालिबान ने प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद और विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को वैश्विक और क्षेत्रीय शक्तियों से जल्द से जल्द संपर्क करने का काम सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए भारत से भी संपर्क किया जायेगा। वहीं रूस, चीन, ईरान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के सामने भी तालिबान अपना पक्ष रखेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: