HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

यूक्रेन में तय समय से 2 दिन पहले युद्धविराम, नागरिकों को मिलेगी राहत

6 hours ago
यूक्रेन में तय समय से 2 दिन पहले युद्धविराम, नागरिकों को मिलेगी राहत

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच दक्षिणी यूक्रेन के ओलेश्की के आसपास युद्धविराम तय समय से दो दिन पहले लागू हो गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और संघर्ष प्रभावित क्षेत्र में जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाना है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि युद्धविराम 27 अक्टूबर 2026 को मॉस्को के समयानुसार सुबह चार बजे लागू हुआ। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय सहायता की आपूर्ति सुगम बनाने के लिए इसे निर्धारित समय से दो दिन पहले शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि युद्धविराम का भौगोलिक दायरा खेरसॉन क्षेत्र के ओलेश्की से आगे बढ़ाया गया है, ताकि मानवीय सहायता पहुंचाने वाले काफिलों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ट्रंप के अनुसार, रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के संयुक्त प्रमुख जनरल वालेरी वासिल्येविच ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

 

यह घोषणा 23 अक्टूबर को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप ने ओलेश्की में सैन्य कार्रवाई अस्थायी रूप से रोकने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच स्थानीय स्तर पर युद्धविराम समझौता कराने में भूमिका निभाई है। इसका उद्देश्य निर्धारित सुरक्षित गलियारे के जरिए मानवीय सहायता पहुंचाना और नागरिकों को निकालना था। श्रीमती ट्रंप ने पहले के बयान में कहा था कि ओलेश्की की स्थिति बेहद गंभीर है और यह अग्रिम मोर्चे पर स्थित शहर आपदा के कगार पर है। उनके अनुसार, वहां बचे अधिकांश निवासी बुजुर्ग हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता, दवाओं, भोजन और स्वच्छ पानी की जरूरत है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप और उनके प्रतिनिधि ने युद्धविराम की समयसीमा, तकनीकी प्रक्रियाओं और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए रूस और यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीधे काम किया।

 

 

 

ट्रंप ने यह भी कहा कि दोनों देशों के नागरिक प्रतिनिधि लोगों की जरूरतों का आकलन करने के लिए उनके घरों का दौरा करेंगे। जो लोग वहां से निकलना चाहेंगे, उन्हें रूस या यूक्रेन में अपनी पसंद के गंतव्य तक पहुंचने के लिए समन्वित सहायता और परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक निष्पक्ष अमेरिकी मीडिया संगठन जमीन पर काम कर रही टीमों के साथ रहेगा और उनकी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करेगा, ताकि परिवारों की इच्छाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। ट्रंप के अनुसार, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान आयोजित उनके 'फोस्टरिंग द फ्यूचर टुगेदर' कार्यक्रम में एक निजी बातचीत के दौरान ओलेश्की में मानवीय संकट की जानकारी उनके संज्ञान में आई थी।

 

 

दक्षिणी यूक्रेन में नीप्रो नदी के पार खेरसॉन के सामने स्थित ओलेश्की की युद्ध से पहले आबादी लगभग 24,000 थी। व्हाइट हाउस के पहले के बयान में दिए गए अनुमानों के अनुसार, शहर में अब 1,700 से 2,000 लोग रह गए हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। वहां करीब 50 बच्चे भी मौजूद हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: ##HelloBikaner #BikanerNews #RajasthanNews #Bikaner #HindiNews #BreakingNews #Rajasthan #hellobikaner.com
Share: